इतिहास तिथि क्रम 1936 ई० से 1947 ई० तक
|
||
क्रम
|
तिथि क्रम
|
विवरण
|
541
|
1936–44 ई.
|
लॉर्ड लिनलिथगो का वायसराय काल।
|
542
|
1936 ई.
|
सम्राट जॉर्ज पंचम का निधन
(21
जनवरी)। जॉर्ज षष्टम सम्राट बने। अखिल
भारतीय कांग्रेस कमेटी अधिवेशन में कांग्रेस कार्रवाई की भाषा हिन्दी बनाए जाने सम्बन्धी प्रस्ताव अस्वीकृत (23 अगस्त)।
|
543
|
1937 ई.
|
संघीय न्यायालय की स्थापना।
प्रान्तीय स्वशासन का उदघाटन (अप्रैल)। 11 में से 7 प्रान्तों में कांग्रेस मंत्रिमण्डल गठित। मध्य प्रान्त में
डॉ. एन. जी. खरे द्वारा देश का पहला मंत्रिमण्डल गठित (9 जून)। केन्द्रीय विधानसभी में चिंतामणि देशमुख द्वारा प्रस्तुत पति की
सम्पत्ति में विधवाओं को उत्तराधिकार दिलाने वाला विधेयक पारित (5 फ़रवरी)। गाँधी जी के नेतृत्व में अखिल भारतीय शिक्षा कांफ़्रेंस द्वारा नई शिक्षा नीति का
नियोजन।
|
544
|
1938 ई.
|
सुभाषचन्द्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित। बी. डी. सावरकर हिन्दू महासभा के अध्यक्ष निर्वाचित। शरतचन्द्र चटर्जी तथा मोहम्मद इक़बाल की मृत्यु।
|
545
|
1939 ई.
|
त्रिपुरा अधिवेशन में सुभाषचन्द्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर
दुबारा निर्वाचित तथा बाद में त्यागपत्र (28 अप्रैल)। बोस द्वारा 'फारवर्ड ब्लाक' की स्थापना (3 मई)। द्वितीय
विश्वयुद्ध आरम्भ (3 सितम्बर)।
विश्वयुद्ध में भारत को
बिना इजाज़त शामिल करने के विरोधस्वरूप प्रान्तीय कांग्रेस मंत्रिमण्डलों का
त्यागपत्र। जिन्ना द्वारा
कांग्रेस शासन से मुक्ति के लिए 22 दिसम्बर को 'मुक्ति दिवस' के रूप में
मनाने का आह्वान (8 अक्टूबर)।
|
546
|
1940 ई.
|
मौलान अबुलकलाम आज़ाद कांग्रेस अध्यक्ष। मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन में जिन्ना द्वारा मुसलमानों के लिए पृथक देश की मांग (22 मार्च)। कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा गाँधी जी का व्यक्तिगत सत्याग्रह स्वीकृत (13 अक्टूबर)। विनोबा भावे पहले व्यक्तिगत सत्याग्रही।
|
547
|
1941 ई.
|
जापान द्वारा युद्ध की घोषणा। जिन्ना द्वारा पाकिस्तान की परिकल्पना पर कांग्रेस की स्वीकृति की मांग (17 अप्रैल)। सुभाषचन्द्र
बोस नज़रबन्दी से भागकर कलकत्ता से जर्मनी पहुँचे।
|
548
|
1942 ई.
|
बर्मा में अंग्रेज़ों का
आत्मसमर्पण। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बम्बई अधिवेशन में 'अंग्रेज़ों, भारत
छोड़ो' प्रस्ताव पारित तथा देशव्यापी आंदोलन शुरू (8
अगस्त)।
|
549
|
1943 ई.
|
मुस्लिम लीग ने अपने कराची अधिवेशन में 'डिवाइड एंड क्किट'
(बाँटों और छोड़ो) स्लोगन को पारित किया।
|
550
|
1944–47 ई.
|
लॉर्ड वेवेल का वायसराय काल।
|
551
|
1944 ई.
|
असम पर जापानी आक्रमण। लाहौर में प्रमुख अकाली नेता
शेरसिंह की घोषणा कि देश विभाजन या पाकिस्तान की मांग को स्वीकृति दी गई तो सिख भी अलग स्वतंत्र राष्ट्र की मांग करेंगे (1 सितम्बर)। सी. राजगोपालाचारी के सुझावों पर संवैधानिक अड़चन के लिए गांधीजी-जिन्ना वार्ता (9 सितम्बर)। आज़ाद हिन्द फ़ौज भारत के निकट पहुँची।
|
552
|
1945 ई.
|
ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार। द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति। लॉर्ड वेवेल की घोषणा। आज़ाद हिन्द फ़ौज का आत्मसमर्पण तथा उन पर
पहली बार मुकदमा।
|
553
|
1946 ई.
|
कैबिनेट मिशन भारत में। नौसेना
विद्रोह (18 फ़रवरी)। मुस्लिम लीग ने 16 अगस्त को 'सीधी
कार्रवाई' दिवस मनाया। अंतरिम सरकार का गठन (2 सितम्बर)। जवाहर लाल
नेहरू प्रधानमंत्री नियुक्त।
मुस्लिम लीग अंतरिम सरकार में शामिल (26 अक्टूबर)। संविधान सभा की पहली बैठक (दिसम्बर)। कैबिनेट
मिशन योजना की घोषणा (16 जून)।
|
554
|
1947–48 ई.
|
लॉर्ड माउण्टबेटन का वायसराय काल (24
मार्च से)।
|
555
|
1947 ई.
|
ब्रिटिश संसद में प्रधानमंत्री क्लीमेंट रिचर्ड हेडली द्वारा जून, 1948 तक अंग्रेज़ों के भारत छोड़ने के निर्णय की
घोषणा (20 फ़रवरी)। माउण्ट बेटन
द्वारा जून, 1948 के स्थान पर 15 अगस्त, 1947 को सत्ता हस्तांतरण करने का
निर्णय (3 जून)। अखिल भारतीय
कांग्रेस समिति द्वारा विभाजन प्रस्ताव पारित (15 जून)। ब्रिटिश संसद में भारत-पाकिस्तान विभाजन पारित तथा 15 अगस्त, 1947 को सत्ता हस्तांतरण सम्बन्धी 'भारतीय स्वाधीनता
अधिनियम' 4 जुलाई, 1947 को संसद में पेश किया गया। भारतीय स्वाधीनता
अधिनियम को ब्रिटिश सम्प्रभु (सम्राट) की स्वीकृति (18 जुलाई)। 14 अगस्त को
पाकिस्तान बना तथा 15 अगस्त को भारत स्वाधीन। जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री तथा लॉर्ड माउण्टबेटन गवर्नर-जनरल बने।
|
Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.